चन्दौसी में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, 2700 बोतल पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर जब्त

चन्दौसी, सम्भल। जनपद सम्भल में मिलावटखोरी के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। सोमवार, 26 अक्टूबर 2026 को प्राप्त अभिसूचना के आधार पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने चन्दौसी स्थित गुरु कृपा नामक प्रतिष्ठान पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान बिना खाद्य लाइसेंस के संचालित प्रतिष्ठान से GK Premium ब्रांड के 2700 बोतल पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर जब्त किए गए।

जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल के निर्देश पर मिलावट के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सहायक आयुक्त मानवेन्द्र सिंह के नेतृत्व में विभागीय टीम ने यह कार्रवाई की। जांच के दौरान प्रतिष्ठान बिना खाद्य लाइसेंस के संचालित पाया गया। मौके पर मिले पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर को प्रथम दृष्टया मिथ्याछाप पाए जाने के आधार पर जब्त किया गया।

विभागीय टीम ने जब्त पानी की बोतलों का नमूना जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया है। साथ ही प्रतिष्ठान का कारोबार बंद करा दिया गया। अब प्रयोगशाला की जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

खाद्य सुरक्षा विभाग की इस कार्रवाई से खाद्य एवं पेय पदार्थों का कारोबार करने वाले प्रतिष्ठानों में हलचल मची हुई है। विभाग ने स्पष्ट किया कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अभियान जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Author

  • starnews24.in

    Star News 24 एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित के प्रति समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को आप तक सबसे पहले, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाना है। हम पत्रकारिता के उन मूल्यों पर चलते हैं, जिनकी नींव सच्चाई, ईमानदारी और जिम्मेदारी पर टिकी होती है।

    हमारा उद्देश्य है –
    “हर खबर सच्ची हो, हर आवाज सुनी जाए, और हर नागरिक जागरूक बने।”

    आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और हम हमेशा इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *