ऑपरेशन साइ-वज्र के तहत नखासा पुलिस की कार्रवाई, मारपीट के मुकदमे का वांछित आरोपी गिरफ्तार

संभल। जनपद संभल में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन साइ-वज्र’ अभियान के तहत थाना नखासा पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस ने मारपीट के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।

पुलिस अधीक्षक संभल कृष्ण कुमार विश्नोई के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) कुलदीप सिंह तथा क्षेत्राधिकारी असमोली अमन कुमार के पर्यवेक्षण में अपराधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना नखासा पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 137/2026, धारा 308(5)/351(3) बीएनएस से संबंधित वांछित आरोपी मैराज हुसैन उर्फ इरफान पुत्र गब्बर अली, निवासी ग्राम केशोपुर भंडी, थाना नखासा, जनपद संभल (उम्र लगभग 32 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार आरोपी को 9 जुलाई 2026 को सुबह करीब 9 बजे ग्राम ततारपुर अंडरपास के पास, ढवारसी जाने वाली सर्विस रोड (गंगा एक्सप्रेसवे क्षेत्र) से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी थाना नखासा प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने की। टीम में उपनिरीक्षक अरुण कुमार, कांस्टेबल मयंक कुमार तथा आरक्षी अजय कुमार शामिल रहे।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया गया है। जनपद पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए अभियान लगातार जारी है।

Author

  • starnews24.in

    Star News 24 एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित के प्रति समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को आप तक सबसे पहले, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाना है। हम पत्रकारिता के उन मूल्यों पर चलते हैं, जिनकी नींव सच्चाई, ईमानदारी और जिम्मेदारी पर टिकी होती है।

    हमारा उद्देश्य है –
    “हर खबर सच्ची हो, हर आवाज सुनी जाए, और हर नागरिक जागरूक बने।”

    आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और हम हमेशा इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *