हयातनगर पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 8 चोरी की मोटरसाइकिलों समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

संभल। जनपद संभल की हयातनगर पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की कुल आठ मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। यह कार्रवाई 27 जुलाई को थाना क्षेत्र के असमोली-शहर रोड पर चेकिंग अभियान के दौरान की गई।

पुलिस ने बताया कि चेकिंग के दौरान स्प्लेंडर बाइक पर सवार तीन युवकों को रोककर पूछताछ की गई। ई-चालान ऐप से जांच करने पर बाइक 24 जुलाई को सरायतरीन क्षेत्र से चोरी की गई निकली। सख्ती से पूछताछ में आरोपियों ने मेंहदी हसन के बंद पड़े भट्टे के पास झाड़ियों में छिपाई गई सात अन्य चोरी की मोटरसाइकिलों की जानकारी दी, जिन्हें पुलिस ने बरामद कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कासिम उर्फ भिंडी, अमान और असद के रूप में हुई है। पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि वे दिल्ली, मुरादाबाद, अमरोहा और संभल सहित कई जिलों से बाइक चोरी करते थे। चोरी की गाड़ियों को बेच देते थे और जो नहीं बिकती थीं, उनके पुर्जे अलग-अलग लोगों को सस्ते दामों में बेच देते थे। पुलिस के अनुसार कासिम उर्फ भिंडी पर पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

वाइट के के बिश्नोई पुलिस अधीक्षक

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *