सरकारी जमीन पर बने अवैध मजार पर चलेगा बुलडोजर, संभल प्रशासन ने ध्वस्तीकरण की पूरी की तैयारी

(रईस अल्वी संवाददाता संभल)

संभल। जनपद संभल में सरकारी भूमि पर बने कथित अवैध निर्माण के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की तैयारी कर ली है। “खेरे वाले बाबा चमन शाह बाबा दरगाह शरीफ मजार” के नाम से बने निर्माण को प्रशासन द्वारा अवैध मानते हुए ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अधिकारियों के अनुसार लगभग 24 वर्गमीटर सरकारी भूमि पर यह निर्माण किया गया है, जिसे हटाने के लिए बुलडोजर चलाया जाएगा।
कार्रवाई को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। मौके पर करीब 70 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो। ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक स्वयं मौके पर मौजूद रहे तथा स्थिति की लगातार निगरानी करते रहे।
इसके अलावा संबंधित क्षेत्र के उपजिलाधिकारी (एसडीएम) सहित अन्य राजस्व एवं पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर तैनात रहे। प्रशासन का कहना है कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार के अवैध कब्जे या निर्माण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।
कार्रवाई को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है, वहीं प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और कानून-व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि पूरी कार्रवाई न्यायालय और शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप की जा रही है।
वाइट अंकित खंडेलवाल जिलाधिकारी संभल

Author

  • starnews24.in

    Star News 24 एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित के प्रति समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को आप तक सबसे पहले, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाना है। हम पत्रकारिता के उन मूल्यों पर चलते हैं, जिनकी नींव सच्चाई, ईमानदारी और जिम्मेदारी पर टिकी होती है।

    हमारा उद्देश्य है –
    “हर खबर सच्ची हो, हर आवाज सुनी जाए, और हर नागरिक जागरूक बने।”

    आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और हम हमेशा इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *