संभल: 1 लाख का इनामी हत्यारोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, दोनों पैरों में लगी गोली


(रईस अल्वी संवाददाता संभल )
जनपद संभल में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना धनारी पुलिस ने 1 लाख रुपये के इनामी हत्या के आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई टिकटा रोड चेकिंग के दौरान हुई। पुलिस से हुई मुठभेड़

पुलिस के अनुसार, संदिग्ध बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वह भागने लगा और खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, जिससे आरोपी अरविंद पुत्र जोगेंद्र निवासी रझैड़ा सलेमपुर घायल हो गया। उसे तुरंत इलाज के लिए सीएचसी बहजोई भेजा गया।
गौरतलब है कि गिरफ्तार आरोपी हत्या के मामले में वांछित था। 2 अप्रैल को पिकअप गाड़ी बुकिंग के बहाने दो लोगों—नरेश और भीमसेन—को ले जाकर उनकी हत्या कर दी गई थी। 7 अप्रैल को शामली जिले में दोनों के शव बरामद हुए थे।
मामले में पहले एक आरोपी मनोज को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने आरोपी के पास से अवैध तमंचा, कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद की है। फिलहाल पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *