संभल सादातबाड़ी शिव मंदिर पहुंचकर एसपी कृष्ण कुमार ने कांवड़ मार्गों का किया निरीक्षण

संभल बहजोई श्रावण मास में कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत संभल पुलिस द्वारा श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक संभल श्री कृष्ण कुमार द्वारा थाना बहजोई क्षेत्रांतर्गत सादातबाड़ी शिव मंदिर का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने कांवड़ मार्गों पर तैनात यातायात पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा कांवड़ श्रद्धालुओं से समन्वय स्थापित कर उनकी व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

एसपी ने पुलिस बल को निर्देशित किया कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे। सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध एवं सुचारु रूप से संचालित की जाएं। संवेदनशील स्थलों पर लगातार निगरानी रखने के साथ ही यातायात डायवर्जन योजना का प्रभावी ढंग से पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि कांवड़ श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ मार्गों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, यातायात व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंधों पर विशेष नजर रखी जाए। निरीक्षण के दौरान संबंधित पुलिस अधिकारी, मंदिर प्रबंधन समिति के पदाधिकारी तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Author

  • starnews24.in

    Star News 24 एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित के प्रति समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को आप तक सबसे पहले, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाना है। हम पत्रकारिता के उन मूल्यों पर चलते हैं, जिनकी नींव सच्चाई, ईमानदारी और जिम्मेदारी पर टिकी होती है।

    हमारा उद्देश्य है –
    “हर खबर सच्ची हो, हर आवाज सुनी जाए, और हर नागरिक जागरूक बने।”

    आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और हम हमेशा इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *