(रईस अल्वी संवाददाता संभल)
संभल में पुलिस मुठभेड़ के दौरान दुष्कर्म का वांछित आरोपी गिरफ्तार, जवाबी फायरिंग में आरोपी व सिपाही घायल
संभल जनपद के थाना बबराला क्षेत्र में पुलिस ने दुष्कर्म के एक वांछित आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई सोमवार को पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार के निर्देशन में चेकिंग अभियान के दौरान की गई। पुलिस के अनुसार बबराला से रजपुरा जाने वाली सड़क पर ग्राम नगरिया काजी के पास संदिग्ध व्यक्ति को रोकने का प्रयास किया गया। इस दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी, जिसमें आरक्षी भोलू घायल हो गए।
पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी संदीप भी घायल हो गया। घायल आरोपी और पुलिसकर्मी को उपचार के लिए सीएचसी गुन्नौर भेजा गया। मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी), क्षेत्राधिकारी गुन्नौर और आसपास के थानों की पुलिस भी पहुंच गई।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर था। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।
वाइट मनोज कुमार रावत आपर पुलिस अधीक्षक संभल