भगत तिवारी मामले को लेकर विभिन्न संगठनों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, शहीद का दर्जा और न्यायिक जांच की मांग

संभल में भगत तिवारी प्रकरण को लेकर विभिन्न सामाजिक संगठनों और ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मामले की उच्चस्तरीय जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग उठाई। ब्राह्मण शक्ति संघ चन्दौसी और वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन मंडल मुरादाबाद समेत कई संगठनों ने ज्ञापन के माध्यम से अपनी मांगें प्रशासन के सामने रखीं।

ज्ञापन में कहा गया कि बिहार के आरा में हुई भगत तिवारी की मौत की निष्पक्ष न्यायिक जांच कराई जाए और मामले में शामिल आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। संगठनों ने मांग की कि पूरे प्रकरण की समयबद्ध जांच कर दोषियों को सजा दिलाई जाए। इसके साथ ही मृतक के परिजनों को पर्याप्त आर्थिक सहायता, सुरक्षा और सरकारी नौकरी उपलब्ध कराने की भी मांग की गई।

संगठनों ने यह भी कहा कि मामले से समाज में रोष और असंतोष की स्थिति बनी हुई है। ज्ञापन सौंपने के दौरान कई पदाधिकारी और समाज के लोग मौजूद रहे। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए त्वरित और निष्पक्ष कदम उठाए जाएं।
वाइट प्रदर्शन करता

Author

  • starnews24.in

    Star News 24 एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित के प्रति समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को आप तक सबसे पहले, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाना है। हम पत्रकारिता के उन मूल्यों पर चलते हैं, जिनकी नींव सच्चाई, ईमानदारी और जिम्मेदारी पर टिकी होती है।

    हमारा उद्देश्य है –
    “हर खबर सच्ची हो, हर आवाज सुनी जाए, और हर नागरिक जागरूक बने।”

    आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और हम हमेशा इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *