(रईस अल्वी संवाददाता संभल)
संभल। जनपद संभल के गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र स्थित नरौरा गंगा घाट पर गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा हो गया। स्नान करते समय दो युवक गंगा की तेज धारा में बह गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद घाट पर मौजूद लोगों में चीख-पुकार मच गई और तत्काल पुलिस व प्रशासन को सूचना दी गई।
जानकारी के अनुसार फिरोजाबाद जिले के टूंडला क्षेत्र से दर्जनों श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए नरौरा गंगा घाट पहुंचे थे। स्नान के दौरान दो युवक अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन तेज बहाव के कारण दोनों युवक लापता हो गए।
सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंच गई। काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने एक युवक के शव को गंगा से बरामद कर लिया, जबकि दूसरे युवक की तलाश लगातार जारी है। एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चला रही है और गंगा में सर्च ऑपरेशन जारी है।
घटना से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रशासन ने लोगों से गहरे पानी में न जाने और सावधानी बरतने की अपील की है। देर शाम तक दूसरे युवक की तलाश जारी रही।
वाइट के के बिश्नोई पुलिस अधीक्षक संभल