संभल पुलिस ने बरामद किए 249 गुमशुदा मोबाइल, करीब 46 लाख रुपये बताई गई कीमत

संभल पुलिस ने बरामद किए 249 गुमशुदा मोबाइल, करीब 46 लाख रुपये बताई गई कीमत

संभल। जनपद संभल पुलिस ने गुमशुदा और खोए हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार और अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी मनोज कुमार रावत के निर्देशन में साइबर थाना, जनपदीय साइबर सेल और विभिन्न थानों की पुलिस टीमों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 249 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 46 लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, गुमशुदा मोबाइलों के संबंध में प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर कार्रवाई करते हुए सीईआईआर (CEIR) पोर्टल के माध्यम से मोबाइल फोन के IMEI नंबरों को ट्रेस किया गया। लगातार प्रयासों के बाद संभल के अलावा गैर जनपदों और अन्य राज्यों से भी मोबाइल फोन बरामद किए गए। बरामद मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए गए।

बरामद मोबाइलों में 50 ओप्पो, 45 वीवो, 37 सैमसंग, 35 रेडमी, 25 रियलमी, 15 इनफिनिक्स, 14 मोटो, 11 आईटेल/लावा/नथिंग, 7 वनप्लस, 6 पोको, 3 आईक्यूओओ और 1 आईफोन शामिल है।

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि मोबाइल खोने या चोरी होने पर तत्काल सिम कार्ड ब्लॉक कराएं और CEIR पोर्टल पर IMEI ब्लॉक कराने की कार्रवाई करें। पुलिस का कहना है कि इससे मोबाइल के दुरुपयोग को रोकने के साथ उसकी बरामदगी में भी मदद मिलती है।
वाइट के के बिश्नोई पुलिस अधीक्षक संभल

Author

  • starnews24.in

    Star News 24 एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित के प्रति समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को आप तक सबसे पहले, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाना है। हम पत्रकारिता के उन मूल्यों पर चलते हैं, जिनकी नींव सच्चाई, ईमानदारी और जिम्मेदारी पर टिकी होती है।

    हमारा उद्देश्य है –
    “हर खबर सच्ची हो, हर आवाज सुनी जाए, और हर नागरिक जागरूक बने।”

    आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और हम हमेशा इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *