संभल पुलिस को बड़ी सफलता, 1 लाख का इनामी वांछित आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार पुलिस ने किया खुलासा

(रईस अल्वी संवाददाता संभल)

संभल जनपद की धनारी थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने 1 लाख रुपये के इनामी वांछित आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर हत्या और लूट जैसे गंभीर मामलों में मुकदमे दर्ज थे।
पुलिस के अनुसार, 14 अप्रैल 2026 को चेकिंग के दौरान आरोपी अरविंद पुत्र जोगेंद्र निवासी ग्राम रझेड़ा सलेमपुर को घेराबंदी कर पकड़ा गया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया।
जांच में सामने आया कि आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर 2-3 अप्रैल 2026 को वाहन लूट की योजना बनाकर दो लोगों की हत्या कर दी थी और शवों को शामली क्षेत्र के खेतों में छिपा दिया था। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी पर 1 लाख रुपये का इनाम घोषित था।
पुलिस ने आरोपी के पास से तमंचा, कारतूस, फर्जी नंबर प्लेट, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड सहित अन्य दस्तावेज और नकदी बरामद की है।
इस मामले में आरोपी के अन्य साथियों की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे गिरोह का खुलासा कर दिया जाएगा।
वाइट कुलदीप सिंह अपर पुलिस अधीक्षक संभल

Author

  • starnews24.in

    Star News 24 एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित के प्रति समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को आप तक सबसे पहले, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाना है। हम पत्रकारिता के उन मूल्यों पर चलते हैं, जिनकी नींव सच्चाई, ईमानदारी और जिम्मेदारी पर टिकी होती है।

    हमारा उद्देश्य है –
    “हर खबर सच्ची हो, हर आवाज सुनी जाए, और हर नागरिक जागरूक बने।”

    आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और हम हमेशा इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *