संभल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हाईटेंशन लाइन चोरी गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद
(रईस अल्वी संवाददाता संभल)
संभल जनपद में पुलिस को
बड़ी सफलता हाथ लगी है। हाईटेंशन बिजली लाइन चोरी के अंतरजनपदीय गिरोह के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया सामान और नकदी भी बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त लंबे समय से अलग-अलग क्षेत्रों में बिजली लाइनों के तार काटकर चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। यह गिरोह रात के समय सुनसान स्थानों पर हाईटेंशन लाइनों को निशाना बनाता था और चोरी किए गए तारों को दिल्ली समेत अन्य जगहों पर बेच देता था।
गिरफ्तार आरोपियों के पास से करीब 215 किलो बिजली के तार, 2 लाख 52 हजार रुपये नकद, दो मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल की गई दो गाड़ियां बरामद की गई हैं। पुलिस ने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश भी जारी है।
यह कार्रवाई थाना बहजोई पुलिस टीम द्वारा की गई, जिन्होंने गंगा एक्सप्रेसवे के पास जाल बिछाकर आरोपियों को दबोचा। पकड़े गए अभियुक्तों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस कार्रवाई से क्षेत्र में बिजली चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगेगा।
वाइट के के बिश्नोई पुलिस अधीक्षक संभल