संभल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1.60 करोड़ रुपये का अवैध केमिकल बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार

संभल। जनपद संभल पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब 628.65 किलोग्राम अवैध एसीटिक एनहाइड्राइड प्रीकर्सर बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 1 करोड़ 60 लाख रुपये बताई गई है। इसके अलावा एक कंटेनर ट्रक और चार मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।
पुलिस को सूचना मिली थी कि मेरठ की ओर से आ रहा एक कंटेनर ट्रक गंगा एक्सप्रेसवे से होकर संभल की तरफ जा रहा है, जिसमें अवैध केमिकल छिपाकर ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर एनटीएफ लखनऊ, एनटीएफ बरेली तथा थाना कैलादेवी पुलिस की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर ट्रक को रोक लिया। तलाशी के दौरान ट्रांसपोर्ट के सामान के बीच छिपाकर रखे गए 10 ड्रमों में 628.65 किलोग्राम एसीटिक एनहाइड्राइड बरामद हुआ।
गिरफ्तार आरोपियों में मदनपाल, राजपाल, मोहम्मद नाजिम और शोएब शामिल हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि इस रसायन का उपयोग स्मैक और हेरोइन जैसे मादक पदार्थ तैयार करने में किया जाता है। पुलिस के अनुसार आरोपी इसे सस्ते दामों में खरीदकर ऊंचे दामों पर बेचते थे। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी

Author

  • starnews24.in

    Star News 24 एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित के प्रति समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को आप तक सबसे पहले, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाना है। हम पत्रकारिता के उन मूल्यों पर चलते हैं, जिनकी नींव सच्चाई, ईमानदारी और जिम्मेदारी पर टिकी होती है।

    हमारा उद्देश्य है –
    “हर खबर सच्ची हो, हर आवाज सुनी जाए, और हर नागरिक जागरूक बने।”

    आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और हम हमेशा इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *