संभल पुलिस का एक्शन: चोरी की बाइक के पार्ट्स संग आरोपी गिरफ्तार, वारंटी दबोचे, तीन साल बाद अपहृता बरामद

संभल, पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार के निर्देशन में जनपद संभल पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष अभियान के तहत अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए कई महत्वपूर्ण सफलताएं हासिल की गईं। थाना रजपुरा पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल काटकर उसके पार्ट्स बेचने वाले गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी संदीप पुत्र अमर सिंह को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल और उसके कटे हुए विभिन्न पार्ट्स बरामद किए गए।

इसी क्रम में थाना रजपुरा पुलिस ने मारपीट और जानलेवा हमले के मामले में वांछित दो आरोपियों अर्जुन और रामपाल को गिरफ्तार किया। वहीं थाना बबराला पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के एक वारंटी आरोपी तिलक सिंह को दबोच लिया, जबकि थाना हजरतनगर गढ़ी पुलिस ने धोखाधड़ी और जालसाजी के मामले में दो वारंटी आरोपियों कमल सिंह और रणवीर सिंह को गिरफ्तार किया।

उधर थाना जुनावई पुलिस को भी बड़ी सफलता मिली। वर्ष 2024 में दर्ज अपहरण के मामले में करीब तीन वर्ष से लापता महिला को तकनीकी साक्ष्यों और लगातार तलाश के बाद कासगंज जनपद से सकुशल बरामद कर लिया गया। पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। जनपद पुलिस की इन कार्रवाइयों से अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।

Author

  • starnews24.in

    Star News 24 एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित के प्रति समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को आप तक सबसे पहले, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाना है। हम पत्रकारिता के उन मूल्यों पर चलते हैं, जिनकी नींव सच्चाई, ईमानदारी और जिम्मेदारी पर टिकी होती है।

    हमारा उद्देश्य है –
    “हर खबर सच्ची हो, हर आवाज सुनी जाए, और हर नागरिक जागरूक बने।”

    आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और हम हमेशा इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *