संभल के डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया को गरिमामय विदाई, अधिकारियों-कर्मचारियों ने दी भावभीनी विदाई


(रईस अल्वी संवाददाता संभल )
सम्भल (बहजोई) कलक्ट्रेट सभागार बहजोई में जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया के मुरादाबाद स्थानांतरण पर एक गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों तथा विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
समारोह की शुरुआत पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई और अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व प्रदीप वर्मा द्वारा जिलाधिकारी को पुष्पमाला पहनाकर की गई। इसके बाद उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें फूल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
अपने संबोधन में पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिलाधिकारी के नेतृत्व में जनपद ने विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ। वहीं अन्य अधिकारियों ने भी उनके कार्यकाल को प्रेरणादायक बताते हुए जनहित के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना की।


डॉ. पैंसिया ने अपने संबोधन में सभी के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि टीम वर्क के कारण ही जनपद निरंतर विकास की राह पर आगे बढ़ा। उन्होंने अपने कार्यकाल के अनुभव साझा करते हुए जनपद के प्राचीन तीर्थ स्थलों के विकास का भी उल्लेख किया।
कार्यक्रम का समापन शुभकामनाओं और भावुक विदाई के साथ हुआ।

Author

  • starnews24.in

    Star News 24 एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित के प्रति समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को आप तक सबसे पहले, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाना है। हम पत्रकारिता के उन मूल्यों पर चलते हैं, जिनकी नींव सच्चाई, ईमानदारी और जिम्मेदारी पर टिकी होती है।

    हमारा उद्देश्य है –
    “हर खबर सच्ची हो, हर आवाज सुनी जाए, और हर नागरिक जागरूक बने।”

    आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और हम हमेशा इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *