
लखनऊ/संभल।
जनपद संभल के पुलिस अधीक्षक केके बिश्नोई और बरेली की पुलिस अधीक्षक अनिष्का वर्मा के विवाह को लेकर खास तैयारियां चल रही हैं। इसी क्रम में एसपी केके बिश्नोई स्वयं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने लखनऊ पहुंचे और उन्हें अपने विवाह समारोह का निमंत्रण दिया।
बताया जा रहा है कि इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दोनों अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की। मुलाकात के दौरान सौहार्दपूर्ण माहौल देखने को मिला और मुख्यमंत्री ने विवाह समारोह में शामिल होने की संभावना भी जताई।
गौरतलब है कि संभल के पुलिस अधीक्षक केके बिश्नोई अपनी कार्यशैली और सख्त प्रशासनिक छवि के लिए जाने जाते हैं, वहीं बरेली की एसपी अनिष्का वर्मा भी अपने कुशल नेतृत्व और कानून व्यवस्था को लेकर चर्चित हैं। दोनों वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के विवाह को लेकर प्रशासनिक और सामाजिक हलकों में भी चर्चा का माहौल बना हुआ है।
इस खास मौके पर एसपी केके बिश्नोई द्वारा मुख्यमंत्री को निमंत्रण देने की तस्वीरें भी सामने आई हैं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
रिपोर्ट:
रईस अल्वी
STAR NEWS 24