यूपी में स्मार्ट मीटर पर लगी रोक: विरोध के बीच UPPCL का बड़ा फैसला, तकनीकी रिपोर्ट के बाद ही आगे बढ़ेगी प्रक्रिया


उत्तर प्रदेश में स्मार्ट मीटर को लेकर बढ़ते विरोध और विवाद के बीच बड़ा प्रशासनिक निर्णय सामने आया है। उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने राज्यभर में पुराने बिजली मीटरों को हटाकर नए स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। यह रोक तब तक जारी रहेगी, जब तक गठित तकनीकी समिति अपनी जांच रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं कर देती।
पावर कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष गोयल ने इस संबंध में सभी डिस्कॉम कंपनियों को स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं। आदेश में कहा गया है कि अगली सूचना तक किसी भी क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य पूरी तरह बंद रखा जाए।
दरअसल, प्रदेश के कई जिलों में स्मार्ट मीटर को लेकर उपभोक्ताओं द्वारा लगातार शिकायतें और विरोध प्रदर्शन सामने आ रहे थे। लोगों का आरोप है कि नए मीटरों में बिजली खपत अधिक दिख रही है, जिससे बिल में अचानक बढ़ोतरी हो रही है। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए UPPCL ने तकनीकी जांच कराने का निर्णय लिया है।
अब सभी की नजर तकनीकी कमेटी की रिपोर्ट पर टिकी है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *