यातायात नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई, सितंबर में करीब 6 हजार चालान, 250 वाहन सीज

सम्भल। जनपद में सुरक्षित और व्यवस्थित यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग एवं प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक सम्भल विकास चन्द्र त्रिपाठी के निर्देशन में यातायात पुलिस टीम ने सितंबर माह में अब तक यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले करीब 6,000 वाहनों के चालान किए हैं, जबकि 250 वाहनों को सीज किया गया है।

यातायात पुलिस द्वारा मुख्य मार्गों, चौराहों, बाजारों और प्रमुख स्थानों पर नियमित चेकिंग की जा रही है। कार्रवाई के दौरान निर्धारित क्षमता से अधिक सवारी बैठाकर चलाए जा रहे ई-रिक्शा, ऑटो और टेम्पो समेत अन्य नियम उल्लंघन करने वाले वाहनों पर भी कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार ओवरलोडिंग से होने वाली असुविधा और संभावित दुर्घटनाओं को रोकना इसका उद्देश्य है।

इसके अलावा वाहनों में प्रेशर हॉर्न, मॉडिफाइड साइलेंसर और अन्य अनधिकृत बदलावों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। चेकिंग के दौरान वाहन चालकों को हेलमेट, सीट बेल्ट और निर्धारित गति सीमा सहित जरूरी सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

यातायात पुलिस ने लोगों से अपील की है कि निर्धारित क्षमता से अधिक सवारी न बैठाएं, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें, हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करें तथा वाहनों में अनधिकृत मॉडिफिकेशन न कराएं। यातायात पुलिस ने कहा कि चेकिंग और प्रवर्तन कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Author

  • starnews24.in

    Star News 24 एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित के प्रति समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को आप तक सबसे पहले, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाना है। हम पत्रकारिता के उन मूल्यों पर चलते हैं, जिनकी नींव सच्चाई, ईमानदारी और जिम्मेदारी पर टिकी होती है।

    हमारा उद्देश्य है –
    “हर खबर सच्ची हो, हर आवाज सुनी जाए, और हर नागरिक जागरूक बने।”

    आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और हम हमेशा इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *