मेले से 4 साल के बच्चे के अपहरण का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार

सम्भल। थाना असमोली पुलिस ने ओबरी गांव में लगे मेले से चार वर्षीय बच्चे के अपहरण और कथित मानव तस्करी के मामले का खुलासा करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अपहृत बच्चे मौ. उवेश को बरामद कर लिया। मामले में 5 अगस्त को बच्चे के पिता सलमान की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस के अनुसार, 14 अगस्त को टीम ने मुखबिर की सूचना पर मनौट चौधरपुर रोड से निबौल की ओर जाने वाली सड़क पर कार्रवाई करते हुए फरीद, फैसल, शमशाद, कोमल, वन्दना जैन और गुड्डी को गिरफ्तार किया। आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि बच्चों को मेले की भीड़ से उठाकर दिल्ली में अन्य लोगों को सौंपने की योजना थी। पुलिस के मुताबिक, एक बच्चे के बदले आरोपियों को 2.40 लाख रुपये मिले थे। आरोपियों ने 9 अगस्त को भी ओबरी मेले से एक अन्य बच्चे को उठाने की बात कबूल की। पुलिस के पहुंचने की जानकारी मिलने पर उस बच्चे को मेले के पास छोड़ दिया गया था।

पुलिस ने दूसरे अपहृत चार वर्षीय बच्चे सुलैमान को भी बरामद किया है। मामले में बीएनएस की संबंधित धाराओं और जेजे एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।

Author

  • starnews24.in

    Star News 24 एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित के प्रति समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को आप तक सबसे पहले, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाना है। हम पत्रकारिता के उन मूल्यों पर चलते हैं, जिनकी नींव सच्चाई, ईमानदारी और जिम्मेदारी पर टिकी होती है।

    हमारा उद्देश्य है –
    “हर खबर सच्ची हो, हर आवाज सुनी जाए, और हर नागरिक जागरूक बने।”

    आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और हम हमेशा इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *