मुरादाबाद में ब्लैकमेलिंग गैंग का पर्दाफाश, चार महिलाएं समेत कई आरोपी ।गिरफ्तारआपत्तिजनक वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल कर पैसे वसूलती थीं।

रईस अल्वी वरिष्ठ संवाददाता=
मुरादाबाद जनपद में पुलिस ने एक सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए कथित ब्लैकमेलिंग गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार शगुफ्ता, रिहाना, इलमा और चांद बी नाम की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि ये महिलाएं लोगों को बहला-फुसलाकर अपने पास बुलाती थीं और आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल कर पैसे वसूलती थीं।
जांच में यह भी सामने आया है कि इस पूरे नेटवर्क में कुछ अन्य परिजन और सहयोगी भी शामिल थे, जिनकी भूमिका की पुलिस गहन जांच कर रही है। पुलिस ने मामले में कई अन्य आरोपियों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और सभी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। साथ ही पीड़ितों से अपील की गई है कि वे बिना डर के सामने आकर अपनी शिकायत दर्ज कराएं, ताकि पूरे गिरोह के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी और ऐसे अपराधों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Author

  • starnews24.in

    Star News 24 एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित के प्रति समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को आप तक सबसे पहले, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाना है। हम पत्रकारिता के उन मूल्यों पर चलते हैं, जिनकी नींव सच्चाई, ईमानदारी और जिम्मेदारी पर टिकी होती है।

    हमारा उद्देश्य है –
    “हर खबर सच्ची हो, हर आवाज सुनी जाए, और हर नागरिक जागरूक बने।”

    आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और हम हमेशा इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *