भारत तीसरी बार टी20 विश्व कप चैंपियन, अहमदाबाद में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर रचा इतिहास

अहमदाबाद:भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर इतिहास रच दिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस खिताबी मुकाबले में भारत ने 96 रनों की शानदार जीत दर्ज करते हुए लगातार दूसरी बार और कुल तीसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया। इस जीत के साथ ही भारत पहला ऐसा देश बन गया जिसने अपने खिताब का सफलतापूर्वक बचाव करते हुए घरेलू मैदान पर भी टी20 विश्व कप जीता।

फाइनल में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 255 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया, जो टी20 विश्व कप फाइनल के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर माना जा रहा है। टीम की ओर से संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने ज्यादा देर टिक नहीं सकी और 19 ओवर में 159 रन पर ही सिमट गई। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में मात्र 14 रन देकर 4 विकेट झटके, जबकि अक्षर पटेल ने 3 विकेट हासिल किए।

अहमदाबाद का वही नरेंद्र मोदी स्टेडियम, जहां 2023 वनडे विश्व कप फाइनल में भारत का सपना टूट गया था, अब भारतीय टीम की ऐतिहासिक जीत का गवाह बना। जैसे ही भारत ने जीत दर्ज की, पूरे स्टेडियम में जश्न का माहौल बन गया। रोशनी, आतिशबाजी और फैंस के उत्साह से स्टेडियम जगमगा उठा।भारत ने इससे पहले एमएस धोनी की कप्तानी में 2007 में पहला टी20 विश्व कप जीता था। इसके बाद 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम चैंपियन बनी और अब सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में 2026 में तीसरी बार यह खिताब अपने नाम कर लिया।

Author

  • starnews24.in

    Star News 24 एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित के प्रति समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को आप तक सबसे पहले, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाना है। हम पत्रकारिता के उन मूल्यों पर चलते हैं, जिनकी नींव सच्चाई, ईमानदारी और जिम्मेदारी पर टिकी होती है।

    हमारा उद्देश्य है –
    “हर खबर सच्ची हो, हर आवाज सुनी जाए, और हर नागरिक जागरूक बने।”

    आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और हम हमेशा इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *