संभल में भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। संगठन के पदाधिकारियों ने किसानों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाते हुए जल्द समाधान की मांग की।
ज्ञापन में कहा गया कि जनपद के कई क्षेत्रों में किसानों को समय पर डीएपी और यूरिया खाद उपलब्ध नहीं हो रही है, जिससे फसलों के उत्पादन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका बनी हुई है। संगठन ने खाद वितरण प्रणाली को सरल और पारदर्शी बनाने की मांग की। इसके अलावा मक्का खरीद केंद्रों की संख्या बढ़ाने और किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने की भी मांग उठाई गई।
भारतीय किसान यूनियन ने अवैध खनन, राशन वितरण व्यवस्था में अनियमितताओं तथा बिजली समस्या का भी मुद्दा उठाया। संगठन का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित होने से किसानों को खेती-किसानी में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
किसान नेताओं ने प्रशासन से मांग की कि किसानों की समस्याओं का जल्द निस्तारण किया जाए, जिससे किसानों को राहत मिल सके और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सके वाइट किसान यूनियन संघ के गुजरात अध्यक्ष