बरेली में महिला SOG की बड़ी कार्रवाई: ग्राहक बनकर पहुंचीं SP अंशिका वर्मा, नवजात बच्चों की खरीद-फरोख्त करने वाला गिरोह पकड़ा


बरेली ।महिला एसओजी टीम ने नवजात बच्चों की कथित खरीद-फरोख्त करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि यह गिरोह बच्चों को लाखों रुपये में बेचने का काम करता था।
गिरोह तक पहुंचने के लिए महिला एसओजी प्रभारी एवं sp अंशिका वर्मा ने बेहद सूझबूझ और साहस का परिचय दिया। उन्होंने स्वयं ग्राहक बनकर गिरोह से संपर्क साधा और बच्चा खरीदने की इच्छा जताई। कई दिनों तक चली गोपनीय निगरानी और योजना के बाद टीम ने सौदे के दौरान रुपये लेते ही आरोपियों को रंगे हाथों दबोच लिया।
पुलिस के अनुसार, गिरोह का सरगना संजय कुमार है, जो पश्चिम बंगाल का रहने वाला बताया जा रहा है और पेशे से डॉक्टर है। मामले की जांच में कई अहम जानकारियां सामने आई हैं, जिनके आधार पर पुलिस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश कर रही है।
वहीं अंशिका वर्मा के नेतृत्व में कार्रवाई जारी रखते हुए महिला एसओजी टीम ने दो अन्य अपराधियों को भी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि पूरे गिरोह के नेटवर्क की जांच की जा रही है और जल्द ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी की जा सकती है।

Author

  • starnews24.in

    Star News 24 एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित के प्रति समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को आप तक सबसे पहले, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाना है। हम पत्रकारिता के उन मूल्यों पर चलते हैं, जिनकी नींव सच्चाई, ईमानदारी और जिम्मेदारी पर टिकी होती है।

    हमारा उद्देश्य है –
    “हर खबर सच्ची हो, हर आवाज सुनी जाए, और हर नागरिक जागरूक बने।”

    आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और हम हमेशा इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *