परिवार परामर्श केंद्र ने 40 पत्रावलियों की सुनवाई कर 14 मामलों का किया निस्तारण, दो परिवारों को मिलाया

संभल के पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी के आदेश तथा अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिण मनोज रावत और क्षेत्राधिकारी श्रीमती स्तुति सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे पुलिस परिवार परामर्श सुलह-समझौता केंद्र की बैठक गौशाला रोड स्थित पिंक चौकी, चंदौसी में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता परामर्श केंद्र प्रभारी एवं महिला थानाध्यक्ष डॉ. रुकम पाल सिंह ने की।

बैठक में पति-पत्नी के बीच आपसी विवाद से संबंधित मामलों की काउंसलरों के सहयोग से सुनवाई की गई और सुलह-समझौते के आधार पर विवादों के निस्तारण का प्रयास किया गया। इस दौरान कुल 40 पत्रावलियों को सुना गया, जिनमें से 14 पत्रावलियों का निस्तारण किया गया। इनमें दो परिवारों को पुनः साथ मिलाया गया, जबकि तीन पत्रावलियों में विधिक कार्रवाई की संस्तुति की गई।

इसके अलावा नौ पत्रावलियों को आवेदक द्वारा पैरवी न किए जाने अथवा अन्य कारणों से बंद किया गया। बैठक के दौरान काउंसलरों ने पति-पत्नी के बीच उत्पन्न विवादों को आपसी बातचीत और समझौते के माध्यम से सुलझाने का प्रयास किया।

इस अवसर पर काउंसलर श्वेता गुप्ता, संगीता भार्गव, पूनम अरोड़ा तथा हेड कांस्टेबल मनोहर सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Author

  • starnews24.in

    Star News 24 एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित के प्रति समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को आप तक सबसे पहले, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाना है। हम पत्रकारिता के उन मूल्यों पर चलते हैं, जिनकी नींव सच्चाई, ईमानदारी और जिम्मेदारी पर टिकी होती है।

    हमारा उद्देश्य है –
    “हर खबर सच्ची हो, हर आवाज सुनी जाए, और हर नागरिक जागरूक बने।”

    आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और हम हमेशा इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *