संभल। पंजीकृत निर्माण श्रमिकों एवं उनके परिवारों को शासन की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी और लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से जागरूकता अभियान शुरू किया गया है। जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल ने अभियान से जुड़े वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक पंजीकृत श्रमिकों को योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जाए और पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा पंजीकृत श्रमिकों के लिए मातृत्व, शिशु एवं बालिका मदद योजना, संत रविदास शिक्षा सहायता योजना, कन्या विवाह सहायता योजना, निर्माण कामगार मृत्यु एवं दिव्यांगता सहायता योजना, निर्माण कामगार गंभीर बीमारी सहायता योजना तथा मेधावी छात्र योजना सहित कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं।
अभियान के दौरान श्रमिकों को पंजीकरण, नवीनीकरण तथा विभिन्न योजनाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया की जानकारी भी दी जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि जागरूकता के अभाव में कोई पात्र श्रमिक सरकारी सहायता से वंचित न रहे। इसके लिए संबंधित विभाग अभियान चलाकर श्रमिकों को जागरूक करें और योजनाओं का लाभ दिलाने की दिशा में प्रभावी कार्रवाई करें।
वाइट अंकित खंडेलवाल जिलाधिकारी संभल