बहजोई में ट्रेंड्स मॉल के सामने फर्जी लैब और एक्स-रे मशीन संचालन का आरोप, जांच की मांग

एंकर संभल बहजोई में ट्रेंड्स मॉल के सामने कथित रूप से बिना आवश्यक अनुमति के लैब और एक्स-रे मशीन संचालित किए जाने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों ने मामले की जांच कराने की मांग की है।

बी/ओ— उत्तर प्रदेश के संभल जिले के मुख्यालय बहजोई में ट्रेंड्स मॉल के ठीक सामने एक जांच केंद्र को लेकर स्थानीय लोगों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। लोगों का कहना है कि यहां विभिन्न प्रकार की जांच के लिए मरीजों से शुल्क लिया जा रहा है। आरोप है कि केंद्र पर लैब और एक्स-रे मशीन के संचालन से संबंधित जरूरी लाइसेंस, अनुमति और अन्य दस्तावेजों का पालन नहीं किया जा रहा है।

मामले को लेकर स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं। लोगों की मांग है कि संबंधित विभाग मौके पर पहुंचकर केंद्र की जांच करे और लैब व एक्स-रे मशीन के संचालन से जुड़े सभी वैध दस्तावेजों की जांच की जाए।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जांच के दौरान केंद्र का संचालन बिना आवश्यक अनुमति के पाया जाता है, तो नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए। अब देखना होगा कि स्वास्थ्य विभाग इस मामले में कब तक जांच शुरू करता है और जांच के बाद क्या कार्रवाई सामने आती है।

Author

  • starnews24.in

    Star News 24 एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित के प्रति समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को आप तक सबसे पहले, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाना है। हम पत्रकारिता के उन मूल्यों पर चलते हैं, जिनकी नींव सच्चाई, ईमानदारी और जिम्मेदारी पर टिकी होती है।

    हमारा उद्देश्य है –
    “हर खबर सच्ची हो, हर आवाज सुनी जाए, और हर नागरिक जागरूक बने।”

    आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और हम हमेशा इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *