पटना: नए साल में चौथे चरण की शिक्षक भर्ती, 5500 लाइब्रेरियन पदों पर भी होगी बहाली


पटना (आशिप्र)। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के माध्यम से राज्य में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया नए साल में शुरू होने जा रही है। इसके लिए जनवरी के पहले सप्ताह में आयोग को अधियाचना भेजी जाएगी, जिसके बाद रिक्तियों की अधिसूचना जारी होगी।
शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि रोस्टर क्लीयरेंस के बाद 31 जिलों से रिक्तियां प्राप्त हो चुकी हैं। चौथे चरण की भर्ती पूरी होने के बाद करीब 5500 लाइब्रेरियन पदों पर भी नियुक्ति की जाएगी।
राज्य में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कई बड़े फैसले लिए गए हैं। प्रत्येक प्रखंड में एक आदर्श विद्यालय खोला जाएगा, जबकि जिन प्रखंडों में महाविद्यालय नहीं हैं, वहां नए डिग्री कॉलेज स्थापित किए जाएंगे। पुराने प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित किया जाएगा और एक नई एजुकेशन सिटी बनाने की भी योजना है।
इसके अलावा 7,279 विशेष शिक्षकों और 935 सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारियों की नियुक्ति प्रक्रिया अंतिम चरण में है। वहीं, अंगीभूत महाविद्यालयों में 5,832 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति की प्रक्रिया भी आगे बढ़ रही है।
मंत्री ने बताया कि वर्ष 2025 में राज्य में 5.87 लाख शिक्षकों की नियुक्ति की गई, जिससे छात्र-शिक्षक अनुपात 29:1 तक पहुंच गया है। साथ ही शिक्षा सेवकों, अनुदेशकों और अन्य कर्मियों के मानदेय में भी वृद्धि की गई है।
नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक सुधार और विस्तार के लिए लगातार कार्य कर रही है, ताकि बिहार को फिर से ज्ञान के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित किया जा सके।

Author

  • starnews24.in

    Star News 24 एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित के प्रति समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को आप तक सबसे पहले, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाना है। हम पत्रकारिता के उन मूल्यों पर चलते हैं, जिनकी नींव सच्चाई, ईमानदारी और जिम्मेदारी पर टिकी होती है।

    हमारा उद्देश्य है –
    “हर खबर सच्ची हो, हर आवाज सुनी जाए, और हर नागरिक जागरूक बने।”

    आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और हम हमेशा इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *