Enforcement Directorate ने गुरुवार को Punjab में दो बड़े रियल एस्टेट ग्रुपों से जुड़े कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी कर हड़कंप मचा दिया। यह कार्रवाई कथित फर्जी तरीके से चेंज ऑफ लैंड यूज (CLU)
हासिल करने तथा जमीन मालिकों और ग्राहकों के साथ करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी के आरोपों को लेकर की गई। जांच एजेंसी को तलाशी अभियान के दौरान विभिन्न स्थानों से करीब एक करोड़ रुपये नकद बरामद हुए हैं।
इस बीच जांच में Aman Arora का नाम सामने आने के बाद राज्य की राजनीति भी गर्मा गई है, हालांकि मंत्री ने आरोपों को लेकर अपनी सफाई दी है। ED की टीम सुबह करीब सात बजे कार्रवाई के लिए पहुंची थी और देर रात तक छापेमारी जारी रही।
सबसे ज्यादा सनसनीखेज मामला Mohali के खरड़ स्थित Western Towers Society में देखने को मिला, जहां आईटी सेक्टर से जुड़े एक कारोबारी के घर ED की टीम पहुंची। बताया जा रहा है कि छापेमारी की भनक लगते ही नौवीं मंजिल से कैश से भरे दो बैग नीचे फेंक दिए गए। बैगों में 500-500 रुपये के नोटों के बंडल भरे थे। गिरने के दौरान एक बैग फट गया और नोट हवा में बिखर गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वहीं दूसरा बैग ड्राइवर कार में रखकर फरार हो गया। ED की टीम ने पीछा किया, लेकिन आरोपी पकड़ में नहीं आ