दीपावली पर स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने एक लाख रुपये से अधिक का किया कारोबार, अधिकारियों और आमजन ने की जमकर खरीदारी

सम्भल (बहजोई), 06 नवम्बर 2026।

दीपावली के अवसर पर सम्भल की स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं ने अपनी मेहनत और हुनर के दम पर एक लाख रुपये से अधिक का कारोबार कर आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश की। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत बहजोई स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में महिलाओं द्वारा दीपावली से जुड़े विभिन्न उत्पादों की आकर्षक प्रदर्शनी एवं बिक्री के लिए स्टॉल लगाए गए।

स्टॉलों पर महिलाओं ने अपने हाथों से तैयार किए गए आकर्षक एवं उपयोगी उत्पाद प्रदर्शित किए। इन उत्पादों को खरीदने के लिए अधिकारियों, कर्मचारियों और आमजन में खासा उत्साह देखने को मिला। लोगों ने बढ़-चढ़कर खरीदारी कर महिलाओं का हौसला

बढ़ाया।

इस दौरान अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सत्यप्रिय सिंह ने प्रदर्शनी में लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया। उन्होंने महिलाओं द्वारा तैयार उत्पादों की गुणवत्ता और उनकी रचनात्मकता की सराहना की। साथ ही स्वयं भी खरीदारी कर महिलाओं को प्रोत्साहित किया।

प्रदर्शनी में सिद्ध बाबा, राधा रानी, संजीवन, जीवन, नई किरण, सीता और जय श्री राम स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने प्रतिभाग किया। आजीविका मिशन द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार स्टॉलों के माध्यम से एक लाख रुपये से अधिक की बिक्री की गई।

इस पहल से ग्रामीण महिलाओं को अपने उत्पादों के लिए बाजार उपलब्ध कराने के साथ स्वरोजगार और आर्थिक आत्मनिर्भरता को भी बढ़ावा मिल रहा है।

Author

  • starnews24.in

    Star News 24 एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित के प्रति समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को आप तक सबसे पहले, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाना है। हम पत्रकारिता के उन मूल्यों पर चलते हैं, जिनकी नींव सच्चाई, ईमानदारी और जिम्मेदारी पर टिकी होती है।

    हमारा उद्देश्य है –
    “हर खबर सच्ची हो, हर आवाज सुनी जाए, और हर नागरिक जागरूक बने।”

    आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और हम हमेशा इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *