गंगा एक्सप्रेसवे पर टोल रेट लागू: फोर व्हीलरसे लेकर भारी वाहनों तक नई दरें तय, फास्टैग से कटेगा शुल्क


गंगा एक्सप्रेसवे पर टोल रेट लागू: फोर व्हीलर लेकर भारी वाहनों तक नई दरें तय, फास्टैग से कटेगा शुल्क

रईस अल्वी संवाददाता संभल
उत्तर प्रदेश के बहुप्रतीक्षित पर 29 अप्रैल 2026 से टोल वसूली शुरू हो गई है। सरकार द्वारा जारी नई दरों के अनुसार अब इस एक्सप्रेसवे पर सफर करने के लिए वाहनों की श्रेणी के हिसाब से शुल्क देना होगा, जो सीधे फास्टैग के माध्यम से कटेगा।

जारी टोल दरों के मुताबिक भुगतान करना होगा। वहीं कार, जीप, वैन और हल्के मोटर वाहनों के लिए 2.55 रुपये प्रति किलोमीटर टोल तय किया गया है। इसके अलावा मिनीबस और हल्के वाणिज्यिक वाहनों के लिए 4.05 रुपये प्रति किलोमीटर शुल्क निर्धारित किया गया है।

भारी वाहनों की बात करें तो बस और ट्रक चालकों को 8.20 रुपये प्रति किलोमीटर टोल देना होगा। वहीं मल्टी-एक्सल और भारी निर्माण मशीनों के लिए 12.60 रुपये प्रति किलोमीटर दर तय की गई है। सात या उससे अधिक एक्सल वाले ओवरसाइज वाहनों के लिए सबसे अधिक 16.10 रुपये प्रति किलोमीटर टोल वसूला जाएगा।

हालांकि टोल महंगा लग सकता है, लेकिन इस एक्सप्रेसवे पर सफर तेज, सुरक्षित और सुगम होने की उम्मीद है, जिससे समय की बचत होगी।

Author

  • starnews24.in

    Star News 24 एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित के प्रति समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को आप तक सबसे पहले, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाना है। हम पत्रकारिता के उन मूल्यों पर चलते हैं, जिनकी नींव सच्चाई, ईमानदारी और जिम्मेदारी पर टिकी होती है।

    हमारा उद्देश्य है –
    “हर खबर सच्ची हो, हर आवाज सुनी जाए, और हर नागरिक जागरूक बने।”

    आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और हम हमेशा इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *