अतीक अहमद के बेटे अबान की सड़क हादसे में मौत, कसारी-मसारी कब्रिस्तान में होगा सुपुर्द-ए-खाक


प्रयागराज/झांसी। माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की झांसी जाते समय हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह अपने बड़े भाई से मिलने झांसी जेल जा रहा था। हादसे के बाद परिवार में शोक की लहर है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव को प्रयागराज लाया जाएगा, जहां कसारी-मसारी कब्रिस्तान में दफनाने की तैयारी की जा रही है।
जानकारी के अनुसार झांसी-कानपुर हाईवे पर पूंछ थाना क्षेत्र के खिल्ली गांव के पास तेज रफ्तार क्रेटा कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में अबान अहमद और उसके साथी सोनू की मौके पर मौत हो गई, जबकि कार में सवार उमर, एहजाम और जैद घायल हो गए। घायलों का इलाज झांसी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
परिजनों के मुताबिक पोस्टमॉर्टम पूरा होने के बाद शव को प्रयागराज लाया जाएगा। संभावना है कि अबान को उसी कसारी-मसारी कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा, जहां उसके पिता अतीक अहमद, चाचा अशरफ और भाई असद की कब्रें मौजूद हैं।
गौरतलब है कि अप्रैल 2023 में अतीक अहमद और अशरफ की प्रयागराज में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जबकि उससे पहले बेटे असद की एसटीएफ मुठभेड़ में मौत हुई थी।

Author

  • starnews24.in

    Star News 24 एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित के प्रति समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को आप तक सबसे पहले, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाना है। हम पत्रकारिता के उन मूल्यों पर चलते हैं, जिनकी नींव सच्चाई, ईमानदारी और जिम्मेदारी पर टिकी होती है।

    हमारा उद्देश्य है –
    “हर खबर सच्ची हो, हर आवाज सुनी जाए, और हर नागरिक जागरूक बने।”

    आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और हम हमेशा इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *