(रईस अल्वी संवाददाता संभल)
हिडन कैमरे से अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप, 40 हजार रुपये नकद समेत सामान बरामद
संभल, रजपुरा थाना पुलिस ने हिडन कैमरे से लोगों को फंसाकर अश्लील वीडियो बनाने और रुपये ऐंठने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार महिला लक्ष्मी लोगों को प्रेमजाल में फंसाकर किराये के कमरे में बुलाती थी। वहां हिडन कैमरे से वीडियो रिकॉर्ड किए जाते थे। इसके बाद वीडियो वायरल करने और दुष्कर्म के मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर रकम मांगी जाती थी।
पुलिस के मुताबिक, 20 अगस्त को ग्राम देवपुरा निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दी कि आरोपियों ने उसे कमरे में बंद कर अश्लील वीडियो बनाकर पांच लाख रुपये की मांग की और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। शिकायत के आधार पर रजपुरा थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्रमोद उर्फ पालू, वीरेंद्र उर्फ छोटे और लक्ष्मी को गिरफ्तार किया। आरोपियों को 21 अगस्त की सुबह ग्राम सिंधौली कल्लू मंदिर के पास से पकड़ा गया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हिडन कैमरा, आभूषण, कपड़े और 40 हजार रुपये नकद समेत अन्य सामान बरामद किया है। मामले में पुलिस की जांच और विधिक कार्रवाई जारी है।
वाइट केके बिश्नोई पुलिस अधीक्षक संभल