(रईस अल्वी संवाददाता संभल)
संभल। जनपद के नखासा थाना क्षेत्र के तुर्तीपुर इल्ला गांव में नाबालिग बेटी के कथित रूप से लापता होने के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। बेटी के घर से चले जाने से आहत पिता ने राष्ट्रपति, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र भेजकर इच्छामृत्यु की अनुमति देने की मांग की है। पिता का आरोप है कि उनकी 17 वर्षीय बेटी को पड़ोस का एक युवक 7 जून को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया।
पीड़ित पिता का कहना है कि बेटी घर से करीब तीन लाख रुपये नकद, सोने-चांदी के जेवर और लाइसेंसी पिस्तौल भी साथ ले गई। घटना के बाद परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और मामला भी पंजीकृत हुआ, लेकिन अब तक न तो बेटी बरामद हो सकी है और न ही लाइसेंसी हथियार का कोई सुराग लग पाया है।
परिजनों का आरोप है कि वे लगातार पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से संपर्क कर रहे हैं, लेकिन उन्हें कार्रवाई संतोषजनक नहीं लग रही है। बेटी के लापता होने से परिवार मानसिक, सामाजिक और आर्थिक तनाव से गुजर रहा है। साथ ही परिवार ने घर से गई लाइसेंसी पिस्तौल के संभावित दुरुपयोग की आशंका भी जताई है।
वाइट नाबालिक के पिता