संभल में अंधे लोगों के नाम पर चंदा जुटाकर टप्पेबाजी करने वाले अंतरराज्यीय गैंग के पांच सदस्य गिरफ्तार

संभल चन्दौसी। अंधे लोगों के नाम पर चंदा एकत्र कर लोगों को विश्वास में लेने और बाद में महिलाओं को निशाना बनाकर टप्पेबाजी करने वाले अंतरराज्यीय गैंग का चन्दौसी पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने गैंग के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से पीली धातु के दो जोड़ी कुंडल और 5 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार गैंग राजस्थान, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न स्थानों पर टप्पेबाजी की घटनाओं को अंजाम देता था।

मामले का खुलासा उस समय हुआ जब चन्दौसी क्षेत्र की एक महिला ने रास्ता पूछने के बहाने साथ चलने वाले दो अज्ञात व्यक्तियों और एक महिला पर भय दिखाकर उसके दोनों कानों के सोने के कुंडल लूटने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया।

पुलिस के मुताबिक गैंग के सदस्य नेशनल एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड के नाम पर लोगों से 50 और 100 रुपये का चंदा लेते तथा लखनऊ एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड के नाम की पर्ची देते थे। गैंग की महिला सदस्य बुजुर्ग और आभूषण पहने महिलाओं को चिन्हित कर उन्हें विश्वास में लेती थी। इसके बाद अन्य सदस्य उन्हें सुनसान स्थान पर ले जाकर टप्पेबाजी करते थे।

पुलिस ने गैंग के गंगाराम, कल्लूराय, तुलसी राय, राजू और माया को गिरफ्तार किया है। मामले में अग्रिम कार्रवाई जारी है।
वाइट केके बिश्नोई पुलिस अधीक्षक संभल

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *