(रईस अल्वी संवाददाता संभल)
संभल। जनपद संभल के बहजोई थाना क्षेत्र में मकान कब्जाने के विवाद को लेकर युवक की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार ग्राम पवांसा निवासी परवेंद्र की मौत को शुरुआत में आत्महत्या माना जा रहा था, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के दौरान सामने आए तथ्यों ने मामले को हत्या की ओर मोड़ दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण गला दबाकर हत्या (एंटीमॉर्टम स्ट्रैंगुलेशन) पाया गया।
जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि मृतक परवेंद्र अपने मकान को किसी अन्य व्यक्ति को बेचना चाहता था, जबकि उसका चाचा सुनील उर्फ गिरधारी और चचेरा भाई रोहित उस मकान को कम कीमत में खरीदना चाहते थे। मृतक द्वारा मकान बेचने से इंकार करने पर दोनों आरोपी उससे नाराज हो गए और योजनाबद्ध तरीके से उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को रस्सी के सहारे कमरे की छत में लगे कुंडे से लटका दिया गया।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सुनील उर्फ गिरधारी और उसके पुत्र रोहित को टिकटा रोड स्थित ग्राम बहरोली ताहरपुर के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया।
वाइट के बिश्नोई पुलिस अधीक्षक संभल के