(रईस अल्वी संवाददाता संभल)
सम्भल जनपद के बहजोई स्थित पुलिस लाइन में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए क्षेत्राधिकारी यातायात श्री मनोज कुमार सिंह को भावभीनी विदाई दी गई।
कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सम्भल, मनोज कुमार रावत ने सेवानिवृत्त सीओ यातायात को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही उन्हें शॉल ओढ़ाकर और फूलमाला पहनाकर उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुखद भविष्य की कामना की गई।
इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्री मनोज कुमार सिंह के सेवा काल के दौरान किए गए उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की। उनके समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा और अनुशासन की प्रशंसा करते हुए सभी ने उन्हें भावभीनी विदाई दी।
कार्यक्रम में जनपद के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे, जिन्होंने सेवानिवृत्त अधिकारी के योगदान को याद करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।