प्रेम प्रसंग से नाराज पिता ने बेटी की ली जान, बनियाठेर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

संभल। थाना बनियाठेर क्षेत्र में कथित प्रेम प्रसंग के चलते हुई युवती की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार ग्राम कासमपुर जिरूप निवासी विकास की तहरीर पर दर्ज मुकदमे की विवेचना में सामने आया कि 19 वर्षीय सुरजमुखी गांव के युवक अर्जुन से बातचीत कर रही थी। इसी बात से नाराज उसके पिता रोहताश ने बेटी के साथ मारपीट और धक्का-मुक्की की। धक्का लगने से सुरजमुखी का सिर दीवार से टकरा गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस जांच में यह तथ्य सामने आया कि बेटी और गांव के युवक अर्जुन के बीच बातचीत को लेकर पिता नाराज था और इसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। घटना के बाद थाना बनियाठेर में मामला दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार के निर्देशन में चलाए गए अभियान के दौरान थाना बनियाठेर पुलिस ने आरोपी रोहताश (52 वर्ष) को अलावलपुर चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया गया।

युवती गांव के युवक अर्जुन से बातचीत कर रही थी। इसमें “प्रेम प्रसंग” या “प्रेमी” होने की पुष्टि नहीं की गई है। इसलिए समाचार में उस दावे को तथ्य के रूप में नहीं लिखा जाना चाहिए।
वाइट के के बिश्नोई पुलिस अधीक्षक संभल

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *