डॉगी बना मसीहा: संभल पुलिस और डॉग स्क्वायड ने 48 घंटे में खोला मासूम से दरिंदगी का राज

(रईस अल्वी संवाददाता संभल)

संभल के बबराला क्षेत्र में छह वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुई दरिंदगी घटना का पुलिस ने बड़ा खुलासा कर दिया। इस पूरे मामले में पुलिस विभाग के डॉग स्क्वायड ने अहम भूमिका निभाई, जिसकी पूरे जिले में जमकर चर्चा हो रही है। घटना के बाद परिजनों ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था, जिसके बाद पुलिस अधीक्षक के.के. बिश्नोई ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कई टीमों का गठन किया था।

पुलिस लगातार आरोपी की तलाश कर रही थी, लेकिन सफलता नहीं मिल रही थी। इसके बाद घटनास्थल से मिले एक गमछे के आधार पर डॉग स्क्वायड की मदद ली गई। डॉगी ने गमछे को सूंघने के बाद आरोपी की तलाश शुरू की और कई किलोमीटर तक पुलिस टीम को रास्ता दिखाता रहा। घंटों की तलाश के बाद डॉगी पुलिस को आरोपी के गांव तक ले पहुंचा।

पुलिस को देखते ही आरोपी संदीप भागने लगा। पीछा करने पर उसने पुलिस टीम पर जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई। आरोपी को गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपी के कब्जे से एक तमंचा भी बरामद हुआ। पुलिस अधीक्षक ने डॉग स्क्वायड की सराहना करते हुए डॉगी को 10 हजार रुपये नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। अब पूरे जनपद में इस बहादुर डॉगी की चर्चा हो रही है।
वाइट के के बिश्नोई पुलिस अधीक्षक संभल

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *