घंटे में लापता 5 वर्षीय कृष्णा सकुशल बरामद, थाना धनारी पुलिस की तत्परता सराहनीय

जनपद संभल के थाना धनारी क्षेत्र में पुलिस की मुस्तैदी का एक सराहनीय उदाहरण सामने आया है। 10 अप्रैल 2026 को सुबह करीब 8:30 बजे एक 5 वर्षीय बालक कृष्णा अचानक लापता हो गया, जिससे परिजनों में हड़कंप मच गया। बच्चे के परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिस पर थाना धनारी पुलिस ने बिना देर किए त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना प्रभारी संजय कुमार के नेतृत्व में मिशन शक्ति टीम और एंटी रोमियो टीम को सक्रिय किया गया। टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर सघन सर्च अभियान चलाया और आसपास के क्षेत्रों में लगातार खोजबीन की। पुलिस ने तकनीकी संसाधनों और स्थानीय लोगों की मदद से बच्चे की तलाश तेज कर दी।
लगातार प्रयासों के चलते पुलिस ने मात्र 3 घंटे के भीतर बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया। बच्चे के मिलने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस टीम का आभार जताया। इस सफल कार्रवाई में शामिल सभी पुलिसकर्मियों की भू
मिका सराहनीय रही।
पुलिस की इस तत्परता ने एक बार फिर साबित कर दिया कि जनपद संभल पुलिस आम जनता की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
वाइट कुलदीप सिंह अपर पुलिस अधीक्षक संभल

Author

  • starnews24.in

    Star News 24 एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित के प्रति समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को आप तक सबसे पहले, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाना है। हम पत्रकारिता के उन मूल्यों पर चलते हैं, जिनकी नींव सच्चाई, ईमानदारी और जिम्मेदारी पर टिकी होती है।

    हमारा उद्देश्य है –
    “हर खबर सच्ची हो, हर आवाज सुनी जाए, और हर नागरिक जागरूक बने।”

    आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और हम हमेशा इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *