कार और टेंपो की भीषण भिड़ंत, तीन की मौत, एक दर्जन से अधिक घायल

Rahis alvi sambhal

कार और टेंपो की भीषण भिड़ंत, तीन की मौत, एक दर्जन से अधिक घायल

संभल जिले के धनारी थाना क्षेत्र में आगरा-मुरादाबाद नेशनल हाईवे पर रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार मारुति कार और सवारियों से भरे टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। हादसे में कई महिलाएं भी गंभीर रूप से घायल बताई जा रही हैं।


जानकारी के अनुसार टेंपो में करीब 10 से 12 सवारियां बैठकर बहजोई की ओर जा रही थीं। इसी दौरान दूसरी ओर से तेज रफ्तार में आ रही मारुति कार से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।


घटना की सूचना मिलते ही धनारी थाना पुलिस और प्रशासनिक टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहजोई भिजवाया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल सभी मरीजों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।


इस हादसे में तीन लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Author

  • starnews24.in

    Star News 24 एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित के प्रति समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को आप तक सबसे पहले, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाना है। हम पत्रकारिता के उन मूल्यों पर चलते हैं, जिनकी नींव सच्चाई, ईमानदारी और जिम्मेदारी पर टिकी होती है।

    हमारा उद्देश्य है –
    “हर खबर सच्ची हो, हर आवाज सुनी जाए, और हर नागरिक जागरूक बने।”

    आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और हम हमेशा इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *