अवैध संबंध के चलते युवक पर जानलेवा हमला, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

RAIS ALVI STAR NEWS 24

संभल जनपद के थाना कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र में अवैध संबंधों के विवाद को लेकर युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस सनसनीखेज घटना का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार 7 मार्च 2026 को ग्राम बलकटनपुर निवासी एक व्यक्ति ने अपने भाई पर कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर किए जाने की तहरीर थाना कुढ़फतेहगढ़ में दी थी। जांच के दौरान सामने आया कि घटना के पीछे अवैध संबंधों का विवाद मुख्य वजह था। इसी रंजिश में आरोपियों ने पीड़ित युवक के हाथ बांधकर उसके सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए 10 मार्च की शाम अलग-अलग स्थानों से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में जस्सराज उर्फ तुल्लन, नत्थू लाल और हरपाल शामिल हैं।
पुलिस ने सभी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। घटना के खुलासे के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।
वाइट के के बिश्नोई पुलिस अधीक्षक संभल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *