
बहजोई (सम्भल)। किसी भी आपातकालीन स्थिति या आपदा के दौरान आम नागरिकों की जान कैसे बचाई जाए और राहत एवं बचाव कार्य किस तरह तेजी से संचालित किए जाएं, इसे लेकर बहजोई में प्रशासन की ओर से मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। बहजोई मुख्यालय परिषद के पीछे स्थित बड़े मैदान में आयोजित इस अभ्यास में ब्लैकआउट, आपदा और आंतरिक हमले जैसी परिस्थितियों से निपटने का डेमो प्रस्तुत किया गया।

मॉक ड्रिल के दौरान जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल, अपर जिलाधिकारी सहित पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग, एंबुलेंस सेवा, अग्निशमन विभाग और आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। अभ्यास के दौरान एक झोपड़ी में कृत्रिम रूप से आग लगाकर दिखाया गया कि आग लगने की स्थिति में किस तरह तत्काल बचाव कार्य शुरू किया जाता है और प्रभावित लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जाता है।
इसके साथ ही घायलों को प्राथमिक उपचार देने, एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाने और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर राहत कार्य चलाने की पूरी प्रक्रिया समझाई गई। अधिकारियों ने डेमो के जरिए आम जनता को आपातकाल में सतर्क रहने, घबराहट से बचने और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने की जानकारी दी। इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य आपदा के समय जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करना और सभी संबंधित विभागों की तैयारियों को परखना रहा।
वाइट अंकित खंडेलवाल जिलाधिकारी संभल