कार्तिक पूर्णिमा गंगा मेले की सुरक्षा व्यवस्था पर एसपी ने परखी तैयारियां, सिसौना डाण्डा घाट का किया निरीक्षण

24 नवंबर तक चलेगा गंगा मेला, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम आवागमन के लिए तैनात रहेगा पर्याप्त पुलिस बल

सम्भल। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित होने वाले गंगा मेले को शांतिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। रविवार को पुलिस अधीक्षक विकास चन्द्र त्रिपाठी ने थाना रजपुरा क्षेत्र के ग्राम सिसौना डाण्डा स्थित गंगा घाट पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

15 नवंबर से 24 नवंबर 2026 तक आयोजित होने वाले इस मेले में सम्भल सहित आसपास के जनपदों और दूर-दराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए पुलिस प्रशासन ने पूरे मेला क्षेत्र को विभिन्न सेक्टर और जोन में विभाजित कर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया है। सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अलग से मेला थाना भी स्थापित किया गया है।

निरीक्षण के दौरान एसपी ने पुलिस बल की तैनाती, भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था और गंगा घाटों की सुरक्षा का जायजा लिया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को निर्धारित ड्यूटी स्थलों पर मुस्तैद रहने और लगातार भ्रमण कर प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखने के निर्देश दिए।

एसपी ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी श्रद्धालु को गंगा स्नान, दर्शन और पूजन के दौरान असुविधा नहीं होनी चाहिए। पूरे मेला क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क रहेगी।

Author

  • starnews24.in

    Star News 24 एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित के प्रति समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को आप तक सबसे पहले, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाना है। हम पत्रकारिता के उन मूल्यों पर चलते हैं, जिनकी नींव सच्चाई, ईमानदारी और जिम्मेदारी पर टिकी होती है।

    हमारा उद्देश्य है –
    “हर खबर सच्ची हो, हर आवाज सुनी जाए, और हर नागरिक जागरूक बने।”

    आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और हम हमेशा इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *