संभल में रामलीला के मंच से भाजपा के पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश सिंघल के कथित बयान को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, थाना हजरतनगर गढ़ी क्षेत्र के गांव रहटौल में बुधवार देर रात करीब 12:30 बजे कार्यक्रम के दौरान सिंघल ने श्रद्धालुओं को संबोधित किया।

अनुसार, उन्होंने कहा कि अब संभल में “योगी सरकार, राम भक्तों, दलितों और किसानों की सरकार” है। इसके बाद उन्होंने कहा कि संभल की धरती पर अब “मस्जिद नहीं, मंदिर बनेंगे।” उन्होंने हरिहर मंदिर का उल्लेख करते हुए यह भी कहा कि वहां जाने वाले श्रद्धालुओं पर पुलिस की लाठी नहीं, बल्कि पुष्प वर्षा होगी।
शाही जामा मस्जिद को हरिहर मंदिर बताए जाने का विवाद पहले से न्यायालय में चल रहा है। हिंदू पक्ष की ओर से मस्जिद की जगह प्राचीन हरिहर मंदिर होने का दावा किया गया है, जबकि इस दावे को लेकर मुस्लिम पक्ष का अलग पक्ष है। मामले में न्यायिक प्रक्रिया के तहत सर्वे भी कराया जा चुका है।
राजेश सिंघल का ताजा बयान सामने आने के बाद संभल में मंदिर-मस्जिद विवाद को लेकर राजनीतिक बहस फिर तेज हो गई है।