रायबरेली में CM योगी का राहुल गांधी पर हमला, बोले- विरासत को कोसना जन्मसिद्ध अधिकार समझते हैं

रायबरेली, । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को रायबरेली दौरे के दौरान कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। करीब 879 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास के बाद सीएम योगी ने राहुल गांधी के मनुस्मृति, भगवान राम और भारतीय विरासत से जुड़े बयानों पर सवाल उठाए।

योगी ने कहा कि भारतीय परंपरा और संस्कृति को समझने के लिए अथर्ववेद, शतपथ ब्राह्मण और मत्स्य पुराण जैसे ग्रंथों का अध्ययन जरूरी है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी भारतीय विरासत और परंपराओं को लेकर लगातार नकारात्मक टिप्पणियां करते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जो समाज अपने पूर्वजों को भूल जाता है, उसका भविष्य नहीं होता। उन्होंने राहुल गांधी को याद दिलाया कि नेता प्रतिपक्ष के रूप में उन्होंने संविधान की शपथ ली है और लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्रति उनकी जिम्मेदारी है।

योगी ने महाराष्ट्र में मनुस्मृति को लेकर राहुल गांधी के बयान का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को भारतीय इतिहास, परंपरा और ग्रंथों को समझने के बाद ही इस तरह के विषयों पर टिप्पणी करनी चाहिए।

दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश सरकार की विकास योजनाओं और जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के प्रयासों का भी उल्लेख किया।

Author

  • starnews24.in

    Star News 24 एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित के प्रति समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को आप तक सबसे पहले, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाना है। हम पत्रकारिता के उन मूल्यों पर चलते हैं, जिनकी नींव सच्चाई, ईमानदारी और जिम्मेदारी पर टिकी होती है।

    हमारा उद्देश्य है –
    “हर खबर सच्ची हो, हर आवाज सुनी जाए, और हर नागरिक जागरूक बने।”

    आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और हम हमेशा इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *