महिला बरनवाल समिति ने धूमधाम से मनाया हरियाली तीज समारोह

बहजोई। महिला बरनवाल समिति के तत्वावधान में 16 अगस्त को दिब्यलोक रिसॉर्ट में हरियाली तीज का भव्य एवं रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान शिव एवं माता पार्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। महिलाओं ने शिव-पार्वती का स्मरण करते हुए परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

समिति की अध्यक्ष बिनीता गुप्ता, महामंत्री बाला गोयल एवं कोषाध्यक्ष प्रीति गुप्ता ने आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में महिलाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। महिलाओं के लिए विभिन्न मनोरंजक खेल एवं प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। बच्चों एवं महिलाओं की मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं ने तीज गीतों पर नृत्य कर माहौल को उत्सवमय बना दिया।

तीज क्वीन प्रतियोगिता कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रही। प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया, जिसमें प्रीति गुप्ता को तीज क्वीन चुना गया। उपस्थित महिलाओं ने उन्हें बधाई दी।

अंत में अध्यक्ष बिनीता गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन आपसी प्रेम, सौहार्द और सामाजिक एकता को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम हंसी-खुशी और उल्लास के साथ संपन्न हुआ।

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *