आजाद समाज पार्टी ने राष्ट्रपति के नाम डीएम को सौंपा ज्ञापन, परीक्षा व्यवस्था में सुधार और छात्र आंदोलन की निष्पक्ष जांच की मांग

संभल। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के जिला अध्यक्ष शहजाद खान के नेतृत्व में शनिवार को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी संभल को सौंपा गया। ज्ञापन में युवाओं के हितों की रक्षा, परीक्षा एवं भर्ती व्यवस्था में व्यापक सुधार तथा हालिया छात्र आंदोलन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई गई।

ज्ञापन में कहा गया कि देश के करोड़ों छात्र-युवा शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता, प्रतियोगी परीक्षाओं की निष्पक्षता और भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता को लेकर चिंतित हैं। पार्टी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफे की मांग की है। साथ ही, पेपर लीक मामलों के दोषियों के खिलाफ कड़ी एवं समयबद्ध कार्रवाई, संसद में इस मुद्दे पर विस्तृत चर्चा और छात्र आंदोलन में शामिल युवाओं पर किसी भी प्रकार की दंडात्मक कार्रवाई न करने की मांग की गई।

ज्ञापन में पुलिस कार्रवाई की निष्पक्ष जांच, सादी वर्दी में मौजूद लोगों की पहचान सार्वजनिक करने, कथित बल प्रयोग की जांच कराने तथा भविष्य में पुलिस और सुरक्षा बलों की वर्दी पर स्पष्ट नेम प्लेट अनिवार्य करने की भी मांग की गई। इसके अलावा NEET-UG, JEE Main सहित सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शी परीक्षा प्रणाली लागू करने, भर्ती कैलेंडर जारी करने, परीक्षा शुल्क समाप्त करने और भर्ती प्रक्रिया समयबद्ध ढंग से पूरी करने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई।

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *