कमालपुर विद्युत केंद्र से जुड़ी लाइन में छेड़छाड़, ग्रामीणों में आक्रोश; तीन पर मुकदमा दर्ज


जनपद संभल के थाना कलादेवी क्षेत्र में स्थित कमालपुर विद्युत केंद्र इन दिनों लगातार फॉल्ट और बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण चर्चा में है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले उन्हें बहजोई से बिजली मिलती थी, लेकिन लाइन को कमालपुर केंद्र से जोड़ दिए जाने के बाद समस्याएं बढ़ गईं।
ग्रामीणों के अनुसार कुछ असामाजिक तत्व जानबूझकर बिजली लाइन पर रस्सी डालकर छेड़छाड़ करते हैं, जिससे बार-बार फॉल्ट होता है और पूरी सप्लाई बाधित हो जाती है। इस तरह की हरकतों से न सिर्फ बिजली व्यवस्था प्रभावित हो रही है, बल्कि बड़े हादसे की आशंका भी बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि पहले भी एक बड़ा हादसा होते-होते टल चुका है और यदि समय रहते रोकथाम नहीं हुई तो खेतों या गांव में गंभीर घटना हो सकती है।
वहीं, मनोज कुमार एसडीओ बहजोई विभागीय जांच में भी लाइन से छेड़छाड़ की पुष्टि हुई है। संविदा कर्मी की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसडीओ ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी। विभाग ने लोगों से अपील की है कि बिजली लाइनों से किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ न करें, ताकि जनहानि और नुकसान से बचा जा सके।

Author

  • starnews24.in

    Star News 24 एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित के प्रति समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को आप तक सबसे पहले, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाना है। हम पत्रकारिता के उन मूल्यों पर चलते हैं, जिनकी नींव सच्चाई, ईमानदारी और जिम्मेदारी पर टिकी होती है।

    हमारा उद्देश्य है –
    “हर खबर सच्ची हो, हर आवाज सुनी जाए, और हर नागरिक जागरूक बने।”

    आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और हम हमेशा इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *