उत्तर प्रदेश पुलिस में बड़ा फेरबदल: 43 एएसपी के तबादले, कई जिलों में नई तैनाती


राज्य ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 43 अपर पुलिस अधीक्षकों (एएसपी) के तबादले कर दिए हैं। इसके साथ ही एक अधिकारी का तबादला निरस्त भी किया गया है। इस निर्णय के बाद कई जिलों और कमिश्नरेट में पुलिस व्यवस्था में बदलाव देखने को मिलेगा।


तबादला सूची के अनुसार, विभिन्न जिलों के साथ-साथ कमिश्नरेट, पीएसी, सीआईडी, एसटीएफ और एटीएस जैसी महत्वपूर्ण इकाइयों में तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। यह फेरबदल कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से किया गया है।


सरकार ने अपर पुलिस अधीक्षक सीआईडी (संबद्ध-यूपी एसआईएफ) के पद पर तैनात चिरंजीव मुखर्जी का प्रयागराज कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त के पद पर किया गया तबादला निरस्त कर दिया है।


इस बड़े प्रशासनिक बदलाव के तहत हमीरपुर, चित्रकूट, सुलतानपुर, देवरिया, बागपत, श्रावस्ती, मुरादाबाद, सहारनपुर, अलीगढ़, कानपुर देहात, मेरठ, शाहजहांपुर, मुजफ्फरनगर और चंदौली समेत कई जिलों में एएसपी स्तर के अधिकारियों की नई तैनाती की गई है।वहीं

प्रयागराज, आगरा, गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट में भी कई अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं।
इस तबादला आदेश के बाद संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

Author

  • starnews24.in

    Star News 24 एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित के प्रति समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को आप तक सबसे पहले, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाना है। हम पत्रकारिता के उन मूल्यों पर चलते हैं, जिनकी नींव सच्चाई, ईमानदारी और जिम्मेदारी पर टिकी होती है।

    हमारा उद्देश्य है –
    “हर खबर सच्ची हो, हर आवाज सुनी जाए, और हर नागरिक जागरूक बने।”

    आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और हम हमेशा इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *