पटना में चिकित्सा क्षेत्र की बड़ी उपलब्धि: आईजीआईएमएस में पहली बार रोबोटिक तकनीक से दो सफल सर्जरी


पटना स्थित इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (IGIMS) में चिकित्सा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की गई है। संस्थान में पहली बार रोबोटिक तकनीक की मदद से दो मरीजों की सफल सर्जरी की गई।
इनमें शिवहर जिले की 26 वर्षीय महिला, जो गॉल ब्लैडर स्टोन से पीड़ित थी, और सिवान जिले के 55 वर्षीय पुरुष, जिन्हें हर्निया और गॉल ब्लैडर दोनों की समस्या थी, शामिल हैं। दोनों मरीजों का ऑपरेशन पूरी तरह सफल रहा और अब उनकी हालत स्थिर व स्वस्थ बताई जा रही है।
इस सर्जरी की देखरेख अस्पताल अधीक्षक डॉ. मनीष मंडल ने की। संस्थान के निदेशक डॉ. बिन्दे कुमार और उपनिदेशक डॉ. विभूति प्रसन्न सिन्हा ने पूरी टीम को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।
विशेषज्ञों के अनुसार, रोबोटिक सर्जरी से ऑपरेशन की सटीकता बढ़ती है, रक्तस्राव कम होता है और मरीज जल्दी ठीक होते हैं। साथ ही, इसमें एआई तकनीक के इस्तेमाल से संभावित त्रुटियों को भी काफी हद तक कम किया जा सकता है।
आईजीआईएमएस की यह सफलता बिहार में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *